India's Dying Mother - The Ganga
The Ganga भारत नदियों का देश है, और भारत में गंगा नदी नहीं माँ है। गंगा भारत के 5 राज्यों ( Uttarakhand, Utter Pradesh, Bihar, Jharkhand और West Bengal) से होकर गुजरती है। भारत की बहुत बड़ी आबादी गंगा पर आश्रित है और इनकी पूजा की जाती है। पर विडंबना ये है कि जिस गंगा को माँ कहा जाता है उसका अस्तित्व आज खतरे में है। जिस तरह माँ अपने बच्चों को जीवन देती है, ऊँची शिक्षा देती है और बुलन्दी तक पहुँचाती है, ठीक वैसे ही न जाने कितने बेटों ने माँ गंगा के नाम पर बुलन्दी हासिल कर ली, लेकिन बेचारी माँ आज भी अपने आस्तित्व के लिए लड़ रही है और बेटों को माँ की सुध भी नहीं है। गंगा के प्रदूषित होने का सबसे बड़ा कारण शहरों के नाले का गंदा पानी है। जो बिना साफ किये सीधे गंगा में आकर मिल जाता है। Central Pollution Control Board (CPCB) of India के अनुसार, 2723 million liter a day (MLD) गन्दा पानी रोजाना गंगा में आकर मिलता है। जो कि गंगा के प्रदूषित होने का 85% कारण है। ये गन्दा पानी गंगा किनारे बसे हुए 50 शहरों से आता है, या यूँ कह सकते है की गंगा ने जिन्हे ...