What is E-Commerce?



E-Commerce  क्या है ? 

आसान भाषा में कहें तो किसी भी प्रकार का व्यवसायिक लेनदेन (Commercial Transaction) मतलब आप कुछ भी खरीद या बिक्री Internet के माध्यम से करते हो उसे E-Commerce कहते है। 




क्या आप जानते है दुनिया का पहला E-Commerce Transaction कब हुआ था ?
11 August 1994, दोपहर के समय Phil Brandenberger जो Philadelphia के रहने वाले थे, उन्होंने अपने कंप्यूटर से क्रेडिट कार्ड के द्वारा "Ten Summoners’ Tales" एल्बम ख़रीदा था। ये दुनिया का पहला E-Commerce Transaction था, जो 12.48$ का था।  


India की बात करे तो केवल 2016 में, 69 मिलियन से अधिक भारतीयों ने अपने कपड़े , सामान, किताबें, मोबाइल, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑनलाइन खरीदा है।  2020 तक, स्मार्टफोन / टैबलेट और सस्ते इंटरनेट के कारण ऑनलाइन बिक्री 175 मिलियन से अधिक हो जाने की उम्मीद है। India का E-Commerce बाजार अगले 10 साल में 200$ बिलियन होने की उम्मीद है। Statics From India-briefing.com.


Online Shopping की सफलता का सबसे बड़ा कारण सुविधाजनक खरीदारी और Delivery System है। ग्राहक को खरीदारी के लिए कहीं बाहर दुकान दुकान जाना नहीं पड़ता है। एक उंगली के द्वारा पुरा बाजार घूम सकते हैं। एक ही सामान की सबसे अच्छी कीमत (Best Price) आसानी से खोज सकते हैं और घर बैठे सामान मिल जाता है। सबसे ज़्यादा लाभ उनको होता है, जो काफी व्यस्त रहते हैं।



अपने बिज़नेस को E-Commerce से जोड़ने के बहुत सारे रास्ते होते हैं। अगर आपका व्यापार बड़ा है और आपके प्रोडक्ट की संख्या बहुत है तो आपको अपना Website बनाना चाहिये। Website बनाना और उसका रख-रखाव थोड़ा महंगा होता है। जो Website नहीं बनाना चाहते हैं, वो Marketplace का उपयोग कर सकते हैं। Marketplace उस Website Platform को कहते हैं जहाँ पर बहुत सारे बिज़नेस के अपने अपने Webpages होते  हैं। इस Marketplace पर आप अपने स्टोर की एड्रेस, लोकेशन, मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। यहाँ आप अपने प्रोडक्ट्स की फोटो या कैटलॉग भी डाल सकते हैं। ये Marketplace, Global या Local हो सकती है। Marketplace से आपकी Website और App बनाने उसके Maintenance के खर्चे बच जाते हैं, बदले में कुछ फीस देना पड़ता है जो कि काफी कम होता है।  अगले ब्लॉग में मैं Marketplace को विस्तार से बताऊँगा। 

किसी भी Business Man / दुकानदार को ये समझना होगा के आने वाले समय में बाजार के 70% पर E-Commerce और Online Shopping  का कब्जा होगा। आने वाले समय में जो Online Shopping से जुड़ा होगा वही इस बाज़ार में बना रहेगा। या यूँ कहे के भविष्य में केवल Online Shopping ही रहेगी। 


















Comments

Popular posts from this blog

Story Of An Army in Kashmir

India's Dying Mother - The Ganga

What is digital Marketting ?