What is digital Marketting ?
डिजिटल मार्केटिंग क्या है ? आम भाषा में प्रोडक्ट या सर्विस को बेचना सेल्स कहलाता है और अपने प्रोडक्ट की Features या विशेषताओ को उपभोक्ता (Consumer) तक पहुँचाना मार्केटिंग कहलाता है। अगर आप अपने प्रोडक्ट या सर्विसेस को डिजिटल माध्यम जैसे इंटरनेट, Web Site और सोशल मीडिया (Facebook / Twitter / Instagram / Youtube) के द्वारा आम लोगों तक पहुँचाते है तो उसे डिजिटल मार्केटिंग कहते है। डिजिटल मार्केटिंग से पहले प्रिंट मीडिया जैसे न्यूज़ पेपर / पत्रिका / पम्पलेट्स / होल्डिंग्स , टीवी मीडिया आदि का प्रयोग Advertisement या विज्ञापन के लिए होता था। इसका सबसे बड़ा नुक्सान ये था, के इस मीडिया के द्वारा Product Positioning के बारे में पता नहीं चलता था। Product Positioning का मतलब होता है के आप अपने जिस प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे है वो प्रोडक्ट किसके लिए है ? किस उम्र के लिए है ? किस Area या Location के लिए है ? क्या आप अपने प्रोडक्ट की सारी विषेशताओं को अपने consumers तक पहुँचा पा रहे हैं ? मान लीजिये आप साड़ी के विक्रेता है ...