Posts

Showing posts from July, 2019

About Cityunbox

Image
इंटरनेट युग का एक और नमूना है ऑनलाइन शॉपिंग, जिसमें ग्राहक को वस्तु लेने नहीं जाना पड़ता बल्कि वस्तु ग्राहक के दर तक खुद पहुंचती है। कोई भी जरूरत मंद चीज़ क्यों न हो चाहे फिर वह रसोई का सामान हो या फिर आपके दफ्तर से जुड़ी सामग्री। ऑनलाइन मार्केट में सब कुछ मौजूद है। लोग इस सुविधा का बेहद लाभ भी उठा रहे हैं। कहते हैं न की हर सिक्के के दो पहेलु होते हैं| ठीक वैसे ही ऑनलाइन शॉपिंग के भी गुण और अवगुण हैं। आज ऑनलाइन बाज़ार हर घर में काफी प्रचलित है। देखा जा रहा है कि हर परिवार से कुछ न कुछ वस्तु ऑनलाइन ही खरीदी जा रही है पर इसका भारी नुकसान बाज़ारों में बैठे आम दुकानदारों को झेलना पड़ रहा है। लोग अपनी जरूरत का ज्यादातर सामान ऑनलाइन ही खरीद लेते हैं। जिसके कारण बाज़ार में बैठे दुकानदारों का रोज़गार खत्म होने लगा है और अगर उनके पास कोई ग्राहक चला भी जाये तो लोग उनके सामान के मूल्य की तुलना ऑनलाइन मूल्य से करने लगते हैं जिससे दूकानदार को अपनी वस्तु या तो घाटे में बेचनी पड़ती है या ग्राहक को वापस भेजना पड़ता है । आम दुकानदारों के पास इतना पर्याप्त पैसा या तकनिकी ज्ञान नहीं होत...